Slide 1
Slide 1
एजुकेशनवाराणसी

काशी विद्यापीठ : महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ एवं वीवो लाइफ साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में पीसीओएस जागरूकता अभियान आयोजित

डॉ शिव यादव
वाराणसी। महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं वीवो लाइफ साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को पीसीओएस (PCOS) जागरूकता अभियान का आयोजन समिति कक्ष में किया गया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय रहीं। मुख्य वक्ता डॉ. श्वेता तिवारी, स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ ने छात्राओं को पीसीओएस के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पीसीओएस के कारण और उनके समाधान पर जोर दिया। डॉ. श्वेता ने कहा कि खराब जीवन शैली एवं खान-पान में अनियमितता और शारीरिक व्यायाम का कम होना पीसीओएस के मुख्य कारण है।कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. निशा सिंह, डॉ. श्वेता तिवारी, सदस्य डॉ. नीरज धनखड़, डॉ. रीना चटर्जी, डॉ. किरण सिंह हर्षा, प्रज्ञा, आकांक्षा, आराधना एवं अमिता को सम्मानित किया गया। स्वागत महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. निशा सिंह, संचालन आराधना सिंह भृगुवंशी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रीना चटर्जी ने किया। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह, शुभम सिंह, पीयूष चौबे, आलोक उपाध्याय, प्रियदीप हलदार, समीर भट्टाचार्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button