
असगर अली, ब्यूरो चीफ/ देवरिया । जनपद के भाटपाररानी तहसील क्षेत्र यूपी बिहार बॉर्डर पर स्थित श्री बब्बन सिंह इंटर कॉलेज रतसिया कोठी में कार्यरत रहे शिक्षकों की सेवानिवृति पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगतनारायण सिंह सहित पाँच शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद दी गई विदाई। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट व्यक्तियों,पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में प्रधानाचार्य जगतनारायण सिंह के साथ शिक्षक दिग्विजय सिंह, भुनेश सिंह, रमेश सिंह और कृष्ण प्रताप सिंह शामिल थे। समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद्र तिवारी ने की। अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते आजीवन समाज को नई दिशा देने का कार्य करते है इस समारोह के मुख्य अतिथि भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर सिंह कुशवाहा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों की विदाई नहीं होती, वे जहां भी रहते हैं, शिक्षा की ज्योति जलाते रहते हैं। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक डॉ. रामनरेश सिंह मंजुल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। डॉ. मंजुल ने श्री बब्बन सिंह शिक्षा संस्थान को पूर्वांचल में शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानाचार्य जगतनारायण सिंह सहित सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सूर्य के समान बताया, जो अपने प्रकाश से समाज को प्रकाशित करते हैं।समारोह को पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश दिनेश चंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सिंह, डॉ. डी.पी. सिंह, माधव प्रताप सिंह प्रधानाचार्य और केशव सिंह पहलवान ने भी संबोधित किया। संस्थान के कुलमुख्य डॉ. तेजप्रताप सिंह, प्रबंधक डॉ. भानु प्रताप सिंह और चंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों का अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरिचरन सिंह (क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर), पूर्व प्रधानाचार्य सुदामा सिंह, ब्लाक प्रमुख विंदा सिंह कुशवाहा, शिक्षक बलिंद्र सिंह, पूर्व प्रबंधक रीता सिंह, पूर्णिमा सिंह, संयोगिता सिंह, शिवानी सिंह, मानवेन्द्र विक्रम सिंह, इंद्रजीत यादव, सच्चिदानंद शाही, अनिल सिंह तोमर, दिनेश सिंह मुन्ना सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



