
प्रमोद सिन्हा /गाज़ीपुर। पीडब्ल्यूडी डाक-बंगले में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने एनडीए को निगेटिव सोच और पीडीए को प्रगतिशील सोच बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार निगेटिव सोच रखती है। उसका जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वह केवल पुंजीपतियों के हित में काम कर रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता के चलते तथा इस चुनाव में करारी हार की संभावना को देखकर भाजपा सरकार इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को टालने की साज़िश कर रही है।वह सत्ता का विकेंद्रीकरण नहीं चाहती भाजपा सत्ता पर एकाधिकार रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता लड़ेंगे और जीतकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। भाजपा को संविधान और लोकतंत्र का विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के रास्ते पर चलने वाला दल ही देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जा सकता है। लेकिन भाजपा सरकार लगातार अपनी नापाक हरकतों से संविधान अविमुक्तेश्वरानंद की चोटी खींचे जाने पर उन्होंने कहा यह इस देश के संस्कृति और सभ्यता की रक्षा करने वालों का अपमान है। समाजवादी पार्टी इस कुकृत्य की निंदा करती है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र पर लगातार हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र का अपमान करने वाले देश की रक्षा और विकास नहीं कर सकते। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एस आई आर कार्यक्रम में भाजपा द्वारा की जा रही धांधली पर आक्रोश जताया और कहा भाजपा लगातार चुनावी कदाचार में व्यस्त हैं। भाजपा का जनता पर से और जनता का भाजपा पर से विश्वास खत्म हो गया है। भाजपा लगातार झूठ बोलकर जनता को चलने का काम कर रही है। उन्होंने वाराणसी में राजमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा तोड़े जाने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा भाजपा के राज में जितने मंदिर तोड़े गये है उतना किसी राज में नहीं। भाजपा राज में जितना पीडीए महापुरुषों का अपमान हुआ है उतना कभी नहीं। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पुर्व जिला उपाध्यक्ष रामधारी यादव,जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, आजाद राय,डॉ समीर सिंह,सिंकदर कन्नौजिया,विभा पाल, रीता विश्वकर्मा, सदानंद कन्नौजिया, सदानंद यादव,मदन यादव, रामाशीष यादव, डॉ रमाशंकर राजभर,बांबी चौधरी रीना यादव, बिन्दु बाला बिंद, आदि मौजूद थे।



