Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमऊ

मोहम्मदाबाद गोहना में दी बार एसोसिएशन पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

अधिवक्ताओं के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं, बाधा बनने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : दिनेश राय

 

संवाददाता /मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। दी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के आगमन पर अधिवक्ताओं एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों द्वारा जोरदार स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व शासकीय अधिवक्ता दिनेश राय, महामंत्री सती राम यादव तथा सह संगठन प्रशासन मंत्री सुनील दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा अधिवक्ता हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सह संगठन प्रशासन मंत्री सुनील कुमार का भी विशेष रूप से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डि बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश राय ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान-सम्मान एवं स्वाभिमान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी व्यक्ति अधिवक्ताओं के मान-सम्मान में ब्रेकर बनने का काम करेगा, उसे बुलडोजर से ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं महामंत्री सती राम यादव ने कहा कि संगठन सदैव अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहेगा और सभी अधिवक्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। कार्यक्रम में बार अध्यक्ष मोहम्मदाबाद गोहना फिरोज अहमद एवं मंत्री उमाशंकर यादव ने भी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला बार एसोसिएशन का मार्गदर्शन अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर विनय श्रीवास्तव, अशोक कुमार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, गुलाबचंद, संजय तिवारी, हरिंदर यादव, महेश यादव, प्रदीप पांडे, रमेश चंद्र सिंह, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रभाकर राय, महेंद्र राय, दयाशंकर राय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की एकता एवं मजबूती पर बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button