Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशएजुकेशनगाजीपुरस्वास्थ्य

गाजीपुर:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर होम्योपैथिक कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ राजेन्द्र राजपूत  सम्मानित

गाज़ीपुर।विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस-2025 के अवसर पर रायबरेली के फिरोज गांधी कॉलेज में ‘भारतीय सामुदायिक मनोविज्ञान संघ’ के तकनीकी सहयोग से मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित-वृद्धजनों का मानसिक स्वास्थ्य एक अनदेखा आपातकाल विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रोफेसर राजेंद्र राजपूत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। जहां उन्हें उनकी ‘सुदीर्घ सामुदायिक मनोविज्ञान सेवाओं’ के लिए सम्मानित किया गया । उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पुरस्कार से पहले से सम्मानित डॉ राजपूत पिछले 30 वर्षों से सामुदायिक मनोविज्ञान को ‘क्लासरूम से कम्युनिटी तक’ पहुंचा रहें हैं। विभिन्न विषयों में पारंगत प्रो डॉ राजेंद्र राजपूत, विभिन्न विदेशी विश्व विद्यालय के परामर्श दाता भी हैं।इन्होंने प्रोफ़ेसर ए.एन. राय और प्रोफ़ेसर डॉ. रीना सिंह के साथ मुख्य भाषण दिया। पैनलिस्ट डॉ. निशा मणि पांडे(केजीएमयू) और डॉ. प्रमोद कुमार (आईआईएफटी) के साथ समुदाय में वृद्धों की देखभाल के व्यावहारिक पहलुओं पर बात करते हुए कहा कि हमें शुरुआत अपने माता पिता से दैनिक संवाद कर शुरू करना चाहिए। सीपीएआई के लिए समर्पित सेवाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया, सीपीएआई के सचिव प्रोफ़ेसर रामजी लाल का विशेष आभार व्यक्त किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button