Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशराजनीतिवाराणसी

छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने की मांग की अनदेखी की : डॉओम प्रकाश

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि आगामी जिला पंचायत चुनाव में पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सभी सीटों पर चुनाव मैदान में उतारेगी, उसमें अगर अच्छा परिणाम आया तो राजनीति में अगली रणनीति तय करेगी। उन्होंने कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ता आगामी जिला पंचायत के चुनाव में अभी से कमर कस लिए हैं और वह तैयारी में जुट गए हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि सेंट्रल जेल रोड से पहले तिराहे पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा 3 मार्च 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने की मांग तथा तिराहे का नाम ‘शिवाजी महाराज’ करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एवं निवर्तमान मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को पत्रक सौंपा गया था। उसके बावजूद भाजपा व यहां के अधिकारियों द्वारा अनदेखी की गई। इससे शिवसेना के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। वर्तमान में केंद्र में भाजपा सरकार, महाराष्ट्र में भाजपा सरकार व दिल्ली में भी भाजपा सरकार के साथ शिवसेना सहयोग कर रही है। उसके बाद भी शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने की अनदेखी हुई है। जिससे हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है। छत्रपति शिवाजी महराज हिन्दू के प्रति प्रगाढ़ आस्था था। वे औरंगजेब के जमाने में हिन्दुओं को बचाने के लिए अपनी कुरबानी दी। काशी से उनका अधिक लगाव रहा है। पत्रकारवार्ता में काशी प्रांत के संगठन मंत्री सभी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button