Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:फूलपुर व बिलरियागंज में हत्या के प्रयास में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले में हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने  दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पहला मामला थाना फूलपुर कोतवाली का है। जहां बीते 7 जुलाई  को वादी मनोज सिंह ने तहरीर दी थी कि शाम करीब 6 बजे हल्का लेखपाल व कानूनगो सरकारी नाली दिखाने गए थे, तभी गांव के मनोज सिंह व अन्य लोग घात लगाकर लाठी-डंडा व तलवार से हमला कर दिए। इसमें वादी को आंख, पैर व जबड़े पर गंभीर चोटें आईं। इस घटना में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने 08 अगस्त की रात को भोरमऊ पुलिया के पास से 44 वर्षीय अभियुक्त मनोज सिंह को गिरफ्तार किया।दूसरा मामला थाना बिलरियागंज क्षेत्र का है। जहाँ बीते 22 मार्च  को जमीनी विवाद में वादी सूर्यप्रकाश मिश्र ने गांव के कई नामजद व अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया कि वे लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए, कैमरा तोड़ दिया और परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटकर बेहोश कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में 9 अगस्त  को दबिश देकर ग्राम सेठारी निवासी 36 वर्षीय प्रदीप मिश्र को घर से गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button