
डॉ एके राय / गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जमानियाँ कोतवाली पुलिस ने दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन गोवंश एवं दो पिकप वाहन बरामद किया है। पुलिस टीम को यह सफलता हेतिमपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर मिली। पुलिस उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह ने बहादुरपुर पुलिया के पास से दो अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र मंगरू कुमार निवासी भगतुआ सरसौल थाना चौबेपुर वाराणसी व अमित यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी बरवाँ थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को तीन गोवंश एवं दो पिकप वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पर गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।



