Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:गोदान एक्सप्रेस में लावारिस बैग से मिला 2.10 लाख का कफ सिरफ, तस्करी की आशंका

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़।गोदान एक्सप्रेस की जनरल बोगी से जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 4 ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग से करीब एक हजार नशीली सिरफ की शीशियां बरामद की हैं।मिली जानकारी के अनुसार, गोदान एक्सप्रेस (नंबर 11056) में जीआरपी पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कॉर्ट कर्मचारियों को जनरल बोगी में चार ट्रॉली बैग  दो लाल, एक हरा और एक आसमानी रंग का  तथा एक बैंगनी पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिला। बैग खोलने पर 100 एमएल की 990 शीशियां ऑनरेक्स कफ सिरफ की मिलीं, जो 33 बंडलों में पैक थीं। पिट्ठू बैग से कपड़े और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।मालिक का कोई दावा न मिलने पर जीआरपी थाना आजमगढ़ पुलिस ने सभी बैग कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद सिरफ की कीमत करीब 2.10 लाख रुपये आंकी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button