Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर:प्रोफेसर नवीन राय विद्या सेतु सम्मान से नवाजे गए,खुशी का माहौल

गाजीपुर। भांवरकोल ब्लॉक अंतर्गतक्षेत्र शेरपुर खुर्द निवासी नवीन कुमार राय पुत्र मिथलेश राय को पदम् भूषण से सम्मानित राम बहादुर राय ,पद्मश्री अशोक भगत व झारखंड(चतरा) के सांसद कालीचरण सिंह के  हाथों विद्या सेतु सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार शोध एवं उल्लेखनीय शैक्षणिक योगदान एवं जीवन मूल्यों से सर्वसमाज को जोड़ने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यो को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी ( कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इण्डिया, नई दिल्ली) शिक्षक सम्मान समारोह 2025 आयोजित किया गया।वर्तमान में नवीन कुमार राय असिस्टेंट प्रोफ़ेसर अर्थशास्त्र विभाग दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत है। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में इकोनॉमिक्स विषय में शोधार्थी है।विद्या सेतु सम्मान मिलने की जानकारी होने पर गाव में खुशी की लहर दौड़ गयी।ग्रामीणों ने परिजनों से मिलकर बधाई व खुशी व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button