Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशराजनीतिवाराणसी

वक़्फ संशोधन को लेकर विपक्ष के अंदर डर का माहौल: मनीष कपूर

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक समझा
  सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
वक्फ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर गुलाब बाग, सिगरा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि व वक्ता बोलते हुए भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर ने वक्फ संशोधन बिल 2025 के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सन 1185 में पहली बार वक्फ पर का विचार आया। मुगल काल में उसका दायरा बढ़ा। वक्फ के पीछे उद्देश्य था आम गरीब मुसलमान का कल्याण, लेकिन कांग्रेस व विपक्ष के लोग अल्पसंख्यकों में भय पैदा करके उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते आए। अल्पसंख्यक शिक्षा व नौकरी में दलितों से भी पीछे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ओवैसी जैसे नेताओं ने वक्फ संपत्ति पर कब्जा किया है। इस संशोधन को लेकर विपक्ष के अंदर डर का माहौल है। वक्फ के खिलाफ मुसलमान वर्ग के 5000 मुकदमे वक्फ ट्रिब्यूनल में चल रहे हैं।

यूपीए सरकार द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम 2013 के तहत वक्फ बोर्ड की शक्तियों को मनमाने ढंग से भूमि अधिग्रहण का अधिकार दे दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि इन सब विषयों पर सुधार नहीं होता तो गरीब मुसलमान का शोषण जारी रहता। इसी कारण वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 बनाया गया ताकि वक्फ प्रशासन को सुव्यवस्थित किया जा सके। वर्तमान अधिनियम वक्फ प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने, मनमाने ढंग से संपत्ति अधिग्रहण को रोकने तथा धार्मिक स्वतंत्रता और समानता से संबंधित संवैधानिक चिंताओं को दूर करने के लिए बनाया गया है।
  
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश आगे बढ़े, अल्पसंख्यक समाज आगे बढ़े और इसीलिए वक्फ संशोधन बिल लाया गया।कार्यक्रम संयोजक आत्मा विशेश्रवर ने प्रस्तावना पढ़ी, संचालन जगदीश त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन शकील अहमद ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से महापौर अशोक कुमार तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश कपूर, नवीन कपूर, अशोक पटेल, नम्रता चौरसिया, चन्द्रशेखर उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा, मधुकर चित्रांश, आलोक श्रीवास्तव, इंजीनियर अशोक यादव, साधना वेदांती, एडवोकेट अशोक जाटव, डॉक्टर गीता शास्त्री, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, हाजी रहीम, अशोक पांडेय, विनोद गुप्ता, डॉक्टर हरि केसरी, बृजेश चौरसिया, डॉ अनुपम गुप्ता,  मधुप सिंह, डॉक्टर रचना अग्रवाल, दिलीप साहनी, किशन कनौजिया, शोभनाथ मौर्य, सीता घिमिरे, संजय गुजराती, संजय जायसवाल सहित सभी मंडल अध्यक्ष व मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button