
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ व सब्जी के लगे स्टालों का किया अवलोकन, किसानों को किया बीज वितरण,प्रधानमंत्री द्वारा ₹ 2000 की 21वीं किस्त का सीधा लाभ हस्तांतरण
सुनील यादव
वाराणसी।भारतीय सब्ज़ी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के वितरण कार्यक्रम का टीवी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा विशिष्ट अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल एवं संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों ने संस्थान द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार की नई वैरायटी के सब्जी के स्टालों का अवलोकन किया।इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹ 6,000 की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है। इस अवसर पर देशभर के 9 करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उनकें खाते में 18,000 हजार करोंड़ की राशि किसानों के खाते में कोयंबटूर, तमिलनाडु से रिमोट के माध्यम से ट्रांसफर की गयी | कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संस्थान परिसर में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किया गया।जिसे बड़ी संख्या में किसानों,वैज्ञानिकों, कृषि अधिकारियों,एफपी ओ प्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं ने देखा । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल केन्द्रीय राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पात्र किसान परिवारों को सालाना ₹ 6,000 की सहायता तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है जो बिना बिचौलिया, बिना परेशानी और सीधा किसानों को लाभ मिल रहा है।
निदेशक डॉ राजेश कुमार ने किसानों से अपील की खेती में कम से कम कीटनाशकों का प्रयोग करें और संस्थान द्वारा विकसित उच्च गुणवक्ता सब्जी बीजों का अधिकतम प्रयोग करें।साथ ही उन्होंने दोहराया की सभी किसानों को निश्चित तौर पर विज्ञान, वैज्ञानिकों एवं वैज्ञानिक संस्थानों से जुड़कर कम लागत से अधिक उत्पादन एवं मुनाफा कमाने की विधा जाननी चिहिए प्रधान वैज्ञानिक डॉ नीरज सिंह परियोजना की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया और संबोधन में कहा की आज का दिवस पीएम-किसान उत्सव दिवस के रूप में मना रहे। यह कृषि वैज्ञानिकों, किसानों के लिए एक गर्व का विषय है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा, क्षेत्रिय अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल ,जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ,राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोनू, प्रदेश सचिव डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव दिव्यांशु पटेल, राष्ट्रीय सचिव युवा मंच अजीत पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।




