Slide 1
Slide 1
गाजीपुरधर्मराजनीति

गाजीपुर: सनातन सेना फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने विवेक राय

त्रिलोकी नाथ
गाजीपुर। भाँवरकोल  ब्लॉक अंतर्गत देवरिया गाँव निवासी समाजसेवी विवेक राय को आज गुरुवार को सनातन सेना फाउंडेशन लखनऊ के संगठन महामंत्री  देवेश रोशन पाण्डेय द्वारा सनातन सेना फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।देवेश पाण्डेय ने बताया कि सनातन सेना फाउंडेशन एक पूर्णरूप से धार्मिक एवं हिन्दू धर्म के मानबिन्दुओ की रक्षा करने हेत निर्मित संगठन है। धर्मरक्षा धर्मसेवा, धर्मसाधना, वर्णभेद एवं जातिभेद को समरसता के सूत्र में समन्वित करना, भारतवर्ष को सक्षमता प्रदान करना एवं गौरक्षा इसके मूलभत तत्व है। धर्म सर्वोच्च रख कर निराश्रित एवं पीड़ित हिन्दू समाज की बुलंद आवाज बनना संगठन का मूलभत उद्देश्य हैधर्म-संस्कति-सभ्यता डस संगठन के ध्रुवबिद्ओ के रूप में प्रतिस्थापित है।
विवेक राय का मनोनयन करते हुए देवेश पाण्डेय ने कहा कि यह संगठन विवेक राय के ऊपर पूर्ण विश्वास रखता है कि आप हिन्दुओं  के मान बिंदुओ  का संवर्धन करेंगे तथा ऐसा कोई कार्य नहीं  करेंगे जिससे धर्मरक्षा की पर्यायी इस संगठन की प्रति कोई  नुकसान हो। आप कार्यकर्ताओं में धर्म ऊर्जा संचालित कर यत्र तत्र सर्वत्र हिन्दू युवा संगठन को उच्च शिखर पर करने का प्रयास करते हुए भारत को मजबुत करेंगे। विवेक राय  ने मनोनयन के पश्चात अत्यंत प्रफुल्लित होते हुए सर्व हिंदू समाज को भरोसा दिलाते हुए कहा कि संगठन द्वारा मुझे जिस दायित्व को निभाने का कार्य भार दिया गया है। मै सदैव हिंदू हित मे कार्य करने का प्रयास करूंगा। आगामी माह से जिला स्तर पर संगठन के विस्तार का प्रयास किया जायेगा।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button