
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आजमगढ़ नगर मंडल में नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा की अध्यक्षता में मिशन अस्पताल के सभागार में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राम दर्शन यादव और विशिष्ठ अतिथि के रूप में डा अशोक सिंह मौजूद रहे। बोगरिया मंडल में शिव मंदिर वासेपुर में मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह मौजूद रहे। सभा में भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 40.71 करोड़ स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए गए।
संवाददाता




