Slide 1
Slide 1
राजनीतिवाराणसी

वाराणसी: वन नेशन वन इलेक्शन एक अत्यंत दूरदर्शी विचार है: राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी

औराई ब्लॉक के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय महिला समिति को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी
सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी
वन नेशन वन इलेक्शन एक अत्यंत दूरदर्शी विचार है। इससे देश को अनेक फायदे हो सकते हैं ।उक्त विचार राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने व्यक्त किए। वे एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अंतर्गत औराई ब्लॉक सभागार में आयोजित जिला स्तरीय महिला संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पद से अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हर बार चुनाव कराने से देश का करोड़ों रूपया बर्बाद होता है। बार-बार चुनाव से पुलिस, सरकार, कर्मचारियों को ड्यूटी में लगाया जाता है। जिससे उनकी मूल जिम्मेदारियां प्रभावित होती है। वही बार-बार चुनाव आचार संहिता लागू होने से विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। इससे इनकी मूल जिम्मेदारियां प्रभावित होती हैं। वहीं बार बार चुनाव आचार संहिता लागू होने से विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। एक साथ चुनाव होने से जनता और नेताओं दोनों का ध्यान विकास पर केंद्रित होगा। इसलिए यह समय की मांग है की देशहित और जनहित में एक देश एक चुनाव अभियान का समर्थन करें। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान भदोही की जिला संयोजिका डॉक्टर रोली सिंह ने कहा कि भारत एक विशाल लोकतांत्रिक देकरें।

जहां अलग-अलग समय पर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होता है। इससे देश में लगभग हर साल किसी ने किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं।विषय प्रवर्तन करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संविधान विशेषज्ञ एडवोकेट विजयश्री सिंह ने कहा भारत में 1951 में से 1967 तक राज्य विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ आयोजित किए गए, किंतु बाद में यह चक्र टूट गया। वर्तमान समय में चुनाव हर वर्ष और कभी न कभी 1 वर्ष में अलग-अलग जगहों पर होते रहते हैं। इन सब अडचनों को देखते हुए भारत के विधि आयोग ने चुनाव सुधार के लिए अपनी 170 वीं रिपोर्ट में कहा कि सरकार को एक ऐसी स्थिति पर विचार करना चाहिए, जहां लोकसभा और सभी विधानसभाओं का चुनाव एक साथ कराया जाए।कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा की जिला संयोजक श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संयोजन दीक्षा सिंह के नेतृत्व में श्वेता, मीनू, पूजा आदि ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख श्री बृजमोहन मिश्र विकास, गोवर्धन राय, डॉ प्रीति पाल, डॉ. नम्रता दुबे, डॉ. नीतू शुक्ला, प्रो. सुचिता वर्मा, डॉ. रीना सिंह, डॉ. आराधना वर्मा, डॉ. अनीता सरोज, महिला मोर्चा की रेनू पांडे, अर्चना पटेल, आरती सिंह, मनीषा मौर्य, चंदा आदि उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button