Slide 1
Slide 1
आजमगढ़राजनीति

शोकाकुल माहौल में जिला कांग्रेस कार्यालय पर गणतंत्र दिवस मनाया गया

आज़मगढ़।  जिला कांग्रेस कार्यालय आजमगढ़ में इस वर्ष गणतंत्र दिवस सादगी और शोकपूर्ण माहौल में मनाया गया। गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व कांग्रेस कार्यालय के प्रभारी व सहायक शंभु शास्त्री के आकस्मिक निधन के कारण  निर्धारित सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। शंभु शास्त्री के निधन से कांग्रेस परिवार गहरे शोक में डूबा रहा। इस परिस्थिति को देखते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा संविधान और राष्ट्र के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। राष्ट्रगान के उपरांत कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत स्व० शंभु शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला   अध्यक्ष श्री कौशल कुमार उर्फ मुन्ना राय ने स्व० शंभु शास्त्री के योगदान और व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें एक समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित कांग्रेसी बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यालय में शोक और सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही। आगंतुकों ने स्व० शंभु शास्त्री के स्वभाव, आचरण, कर्मठता पर प्रकाश डालते हुए अपनी अपनी संवेदना व्यक्त की। संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन,चन्द्रपाल यादव, तेज बहादुर यादव,राम गणेश प्रजापति, आमिर खान, शीला भारती, प्रेमा चौहान, बेलाल अहमद, मुन्नु मौर्या, मन्तराज यादव, बालचन्द राम, पूर्णमासी प्रजापति, गोविन्द शर्मा आदि लोग रहें। तत्पश्चात स्व० शंभु शास्त्री के लिए दो मिनट का मौन रहकर श्रंद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button