Slide 1
Slide 1
राजनीति

बुलंदशहर : सहकारी समिति में भ्रष्टाचार पर भाकिय का हल्लाबोल, स्टाफ को बनाया बंधक

बुलंदशहर। खानपुर थाना क्षेत्र के नगला आलमपुर स्थित सहकारी समिति खानपुर पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने समिति स्टाफ को धूप में बैठाकर बंधक बना लिया। समिति का स्टाफ मनमानी कर रहा था। 2 वर्ष पहले रिटायर हो चुके पूर्व सचिव का अंगूठा अभी भी पॉश मशीन पर चल रहा था। यानी सारा काम पूर्व सचिव ही देख रहा था। खुलासा तब हुआ जब 15 दिन पहले पूर्व सचिव की मौत हो गई। वर्तमान सचिव पवन चौधरी का अंगूठा पॉश मशीन पर काम नहीं करता था, जिससे करीब 500 कट्टे खाद 15 दिन से नहीं बंट पाए और किसान परेशान हो गए। गुस्साए किसानों ने ADCO योगेश शर्मा, समिति सचिव पवन चौधरी, सहायक सचिव पवन शर्मा, अरुण कुमार समेत सोसाइटी बैंक के मैनेजर को समिति परिसर में धूप में बैठाकर बंधक बना लिया। युवा के जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने स्टाफ को फटकार लगाते हुए ADCO से कार्रवाई की मांग की। ADCO योगेश शर्मा ने मौके पर ही सचिव पवन चौधरी के खिलाफ कार्रवाई का पत्र तैयार कर दिया। सचिव ने हाथ जोड़कर किसानों से माफी मांगी और भविष्य में सुधार का वादा किया, जिसके बाद किसानों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद किसानों ने किसान मसीहा ठाकुर राजेश चौहान और वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी के नारे लगाए। युवा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, गजेंद्र सिंह लोधी, ठाकुर प्रदीप गौड़, ठाकुर केपी सिंह, अंकुर त्यागी, कमलजीत, मुदस्सर खान, संजू राणा, लाल सिंह राणा, धर्मवीर राघव, पप्पू सैनी, राधेश्याम सैनी, वसीम खान, उमर मोहम्मद, जयराम सिंह, दिनेश शर्मा, राकेश सैनी, विजय सैनी, बालकिशन शर्मा, संजय गुर्जर, सत्येंद्र दीवान जी, विजेंद्र सिंह, दीपक त्यागी, तेज सिंह, अखिलेश शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, दुष्यंत शर्मा, राहुल सिंह, महेश खलीफा, कारे उर्फ कालीचरन, अजीत लोधी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button