Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमिर्जापुरराजनीति

भाकियू लोकशक्ति मीरजापुर नें मनाया आठवां स्थापना दिवस

हिंदुस्तान संदेश/ तारा त्रिपाठी

मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति मिर्जापुर ने आज दिनांक 29 नवंबर 2025 को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का आठवां स्थापना दिवसहर्षोल्लास के साथ मनाया । जिसकी अध्यक्षता बयोवृद्ध किसान श्री पुष्प शंकर पांडे ग्राम पसहीं किया । मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद शास्त्री मौजूद रहे। संचालन युवा जिलाध्यक्ष श्री सुरेश सिंह पटेल ने किया। स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद शास्त्री नें कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा रौनीजा नोएडा में चलाए जा रहे धरना व सोनभद्र जनपद के ग्राम भैसवार में चकबंदी में किए गए अनियमितताओं के विरोध में चल रहे धरना को मौजूदा सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा है। इस स्थापना दिवस के माध्यम से हम स्थानीय प्रशासन और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से एवं जिम्मेदार जिला प्रशासन से मांग  किया कि, उक्त  किसानों की समस्याओ को तत्काल  संज्ञान लेकर दोनों जगह के किसानों की समस्याओं का समाधान समय रहते करते हुए किसानो को राहत पहुंचाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्थापना दिवस समारोह में प्रमुख महासचिव उत्तर प्रदेश श्री बजरंगी कुशवाहा ने उपस्थित जनसमूह के समक्ष पढ़कर सुनाया। जिसे जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्यय द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को उचित माध्यम से भेजा गया ।स्थापना दिवस को राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद शास्त्री के अलावा प्रदेश प्रमुख महासचिव श्री बजरंगी कुशवाहा, प्रदेश संगठन मंत्री जयशंकर पांडे, प्रदेश सचिव विवेकानंद सिंह, मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, मंडल मुख्य महासचिव श्री करुणा शंकर शुक्ल, जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, महिला जिला अध्यक्ष शांति देवी प्रधान धषणां, महिला जिला उपाध्यक्ष शीला गौंड़, जिला उपाध्यक्ष सावित्री देवी, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ डॉ जे एस मौर्य, जिला उपाध्यक्ष बंशमणि दुबे,  तहसील प्रभारी हौसला प्रसाद गोंड़ आदि लोगों ने संबोधित किया। इसके अतिरिक्त श्री राधेश्याम गोंड़ मंडल संगठन मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष जशवन्त सिंह पटेल, योगेश सिंह, तहसील अध्यक्ष  श्री शिवशंकर सिंह पटेल प्रधान नेवादां, कन्हैया कुशवाहा, चंचला देवी ,कौशल्या देवी, सुशीला देवी, प्रद्युम्न, नन्दलाल मौर्य, अतुल कुमार मौर्य, रमेश सिंह आदि महिला/पुरुष  भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button