उत्तर प्रदेशमिर्जापुर
Mirzapur news : दीपावली पर बच्चों में मिठाई व पटाखे का वितरण

Report by vasant Kumar Gupta
Uttar Pradesh Mirzapur News दीपावली पर्व के अवसर पर श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक/प्रधान पुजारी पंडित अमिताभ पांडे ने छोटे-छोटे बच्चों में देसी घी की मिठाई तथा फुलझड़ी पटाखे वितरण करके बच्चों एवं बच्चियों में उत्साह का संचार किया गया।इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंधक अमिताभ पांडे ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, जो व्यक्ति जरा सा भी सक्षम है वह सभी परमपिता परमेश्वर को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद बच्चों के बीच इस तरीके का सामाजिक योगदान करना चाहिए।श्री पांडे ने यह भी कहा कि मुझे इस तरीके के कार्यक्रम करने में आनंद की अनुभूति होती है।




