मिर्जापुर
मिर्जापुर:लेखपाल संघ का 64 वां स्थापना दिवस सदर तहसील में मनाया गया

बसंत कुमार गुप्ता
मिर्जापुर।सदर तहसील प्रांगण में लेखपाल संघ के 64 वा स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे चारों तहसील के लेखपाल एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए। उपस्थित लोगो द्वारा संगठन को मजबूत करने एवं लेखपालों के समस्याओं एवं समाधान पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्तीय कोषाध्यक्ष सुजीत सिकन्दर एवं अध्यक्षता पूर्व जिला मंत्री एवं राजस्व निरीक्षक भिमसेन सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खण्ड मंत्री विध्याचक मण्डल राम आसरे, जिलाध्यक्ष बेनू यादव, जिलामंत्री अवनीश पटेल, पूर्व जिला मेली विनीत त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, जिलामंत्री धीरज किशोर सिंह एवं लेखपाल साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सदर अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।




