मिर्जापुर
मिर्जापुर :अहरौरा बांध में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

तारा त्रिपाठी (मीरजापुर)।मछली मारने अहरौरा बांध पर गया मेंहदीपुर निवासी मल्लू पटेल पुत्र सोमारू उम्र 50 वर्ष की पैर फिसलने से बांध में डूबने से मौत हो गई। चरवाहे ने देखा तो 108 पीआरवी को सूचना देकर बुलाया। बाद में स्थानीय थाने की पुलिस के पहुंचने पर शव को नाव से जाल के सहारे बांध से बाहर निकाला गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।




