
त्रिलोकी नाथ राय
गाज़ीपुर। विधानसभा जंगीपुर के बिरनो मंडल में बूथ क्रमांक 78 ग्राम सभा तियरा पर श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर व निवर्तमान मंडल महामंत्री व जिला पंचायत बिरनो द्वितीय वार्ड संयोजक प्रमोद राय ने अपने अपने बूथ क्रमांक 133 एवं 157 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। बिरनो मंडल के मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा व सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक मन्नू राजभर के साथ बौद्ध इंटर कॉलेज सरदरपुर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की अवधेश राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय (25 सितंबर 1916 -11 फरवरी 1968), जिन्हें पंडितजी के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ, एकात्म मानववाद विचारधारा के प्रस्तावक और राजनीतिक दल भारतीय जनसंघ (बीजेएस) के नेता थे।जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अग्रदूत था।अंत्योदय का विचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया था। इस विचार को समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और उसके कल्याण पर केंद्रित किया। जिसका उद्देश्य सबसे गरीब और वंचित लोगों तक विकास पहुँचाना था। इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत आठ पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम में जयराम यादव,कार्तिक राम,हरि गोंड,राकेश यादव,सुधीर कुशवाहा कलिंदा देवी,कृष्णा राजभर एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




