Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर: पिकअप जाइलो की टक्कर से वृद्ध की मौत,लूना सवार को बचाने में हुआ यह भीषण हादसा

तारा त्रिपाठी

मिर्जापुर।ओवर टेक कर रहे लूना सवार को बचाने  में जाइलो व पिकअप से टक्कर से भीषण हादसे हो गया। जिसमें लूना सवार 71 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। दोनों वाहनों के सात महिला समेत दस लोग घायल हो गए,सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने कछवा सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया। तीन लोगों की हालत गंभीरता को देखते हुए डाक्टर ने मिर्जापुर ट्रामा सेंटर भेज दिया। यह घटना रविवार को दोपहर में कछवा थाना क्षेत्र कछवा-चुनार मार्ग पर सबेसर गांव के सामने हुई। पिकअप चुनार की तरफ से आ रहा था। जाइलो कछवा की तरफ़ से जा रही थी।इसी बीच में लूना सवार 71 वर्षीय गौरीशंकर ओवरटेक करने में लगा था। जिसको बचाने के चक्कर में जाइलो और पिकअप का आमने सामने टक्कर हो गया। उसी में लूना चालक भी चपेट में आ गया। जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अभी नाम व पता नहीं चला पाया है। पुलिस ने सभी घायलों के घर पर सूचना दे दी है। घायलों की चीख-पुकार से माहौल दर्दनाक हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button