मिर्जापुर:सीजेएम कोर्ट के आदेश पर विक्षिप्त युवक को पुलिस ने मानसिक अस्पताल वाराणसी में कराया भर्ती

तारा त्रिपाठी
मीरजापुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने विन्ध्याचल में जौनपुर पार्किंग के पास एक मानसिक रूप से मिले लड़के को अपने आदेश के तहत उप निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देशित करते हुए कहा कि इस मानसिक रूप से अस्वस्थ्य लड़के को मानसिक चिकित्सालय पाण्डेयपुर वाराणसी में स्वंय लेकर जाकर दाखिल कराएं। उक्त के सम्बन्ध में उप निरीक्षक थाना विन्ध्याचल द्वारा एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया। मानसिक रूप से विक्षप्ति लड़का (उम्र-18) वर्ष जो आने जाने वालो जौनपुर पाक्रिंग थाना विन्ध्याचल के पास ईटा, पत्थर चलाकर मार रहा था एवं दौड़ा रहा था। जिसे देखकर आने जाने वाले लोग बचकर निकल रहे थे। कुछ बच्चों के द्वारा भी मानसिक रूप से अस्वस्थ्य लड़के को भी ईट पत्थर उठाकर मार रहे थे। डॉक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर मेडिकल कराया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने अपने रिपोर्ट ने बताया कि लड़के का इलाज सम्बन्धित रिपोर्ट दाखिल की गई है। चिकित्साधिकारी डाक्टर सौरभ कपूर जिला चिकित्सालय मीरजापुर के द्वारा उक्त लड़के को पाण्डेयपुर वाराणसी रेफर करने की संस्तुति की गई। अपने आदेश में उप निरीक्षक थाना विन्ध्याचल, मीरजापुर को आदेशित किया जाता है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़के के समस्त संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए उसे नियमानुसार मानसिक चिकित्सालय, पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी लेकर जाये और वहाँ उसे दाखिल करें, साथ ही साथ निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक, मानसिक चिकित्सालय पाण्डेयपुर वाराणसी को आदेशित किया जाता है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ्य उपरोक्त लड़के की जांच करें। स्वास्थ्य की जांच आख्या व निदान योजना की आख्या चिकित्सीय परीक्षण के सम्बन्ध में 10 दिन के अन्दर न्यायालय में प्रेषित करें।




