Slide 1
Slide 1
मिर्जापुरसाहित्य

मिर्जापुर: राजीव ओझा को मिला हिंदी पत्रकारिता गौरव सम्मान

प्रो.क्षमा शंकर पांडेय के किरदार पर केंद्रित डॉ भुनेश्वर द्विवेदी की पुस्तक का हुआ विमोचन

शिक्षा में साहित्य एवं साहित्यकार विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

मिर्जापुर। एस. एस.पी. पी. डी पी. जी. कालेज  में प्रो.क्षमा शंकर पांडेय की जयन्ती के अवसर पर शिक्षा में साहित्य एवं साहित्यकार विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में ख्याति लब्ध साहित्यकार गणेश गंभीर ,लल्लू तिवारी,वरिष्ठ संपादक समीक्षक राजीव कुमार ओझा ,महाविद्यालय के संस्थापक -संरक्षक जगदीश सिंह ने दिवंगत शिक्षाविद साहित्यकार प्रो.क्षमा शंकर पांडेय के व्यक्तित्व , शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके अवदान पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। उक्त अवसर पर ख्याति लब्ध साहित्यकार गणेश गंभीर ,लल्लू तिवारी को प्रो.क्षमा शंकर पांडेय साहित्य रत्न सम्मान ,वरिष्ठ संपादक समीक्षक राजीव कुमार ओझा को प्रो.क्षमा शंकर पांडेय हिन्दी पत्रकारिता गौरव सम्मान ,स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संगोष्ठी में लल्लू तिवारी एवं सुरेंद्र मिश्र अंकुर ने काव्य पाठ किया। विषय प्रवर्तन इस संगोष्ठी के शिल्पी डा. भुवनेश्वर द्विवेदी ने किया। इस सारस्वत यज्ञ में  प्रो.क्षमा शंकर पांडेय के किरदार पर केंद्रित डा. भुवनेश्वर द्विवेदी की  पुस्तक का मंचीय अतिथियों ने विमोचन किया।   महाविद्यालय के संस्थापक जगदीश सिंह ,श्रीमती गीता सिंह ,मां विंध्यवासिनी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव सत्य प्रकाश सिंह ,ख्याति लब्ध साहित्यकार गणेश गंभीर,संपादक समीक्षक राजीव कुमार ओझा इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के मंचीय अतिथि थे।
    रिपोर्ट – तारा त्रिपाठी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button