Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

मिर्जापुर:कार्तिक पूर्णिमा स्नान को गये श्रद्धालुओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

चुनार रेलवे स्टेशन घटना स्थल पर राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव कुमार गौड़, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा

तारा त्रिपाठी(मीरजापुर)।आज सुबह कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने के लिए लूसा रेलवे स्टेशन से सवार होकर चुनार स्टेशन पर उतरते समय ट्रेन की चपेट में आने से लगभग आधा दर्जन श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो जाने और कई के घायल होने का सनसनीखेज समाचार प्राप्त हुआ है।घटना के संबंध में ज्ञात हुआ है कि आज कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण चुनार के गंगा जी में स्नान करने के लिए सुबह लूसा रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन से काफी संख्या में चुनार स्टेशन जाने हेतु श्रद्धालु ट्रेन पर सवार हुए। जब ट्रेन चुनार पहुंची तो भीड़ अधिक होने के कारण कुछ सवारी प्लेटफार्म पर उतरे तो जल्दीबाजी के चक्कर में कुछ सवारी दूसरी तरफ अनसाइड में उतर गये और अनसाइड के प्लेटफार्म पर चढ़ने लगे। चूंकि अनसाइड का प्लेटफार्म लाइन से ऊंची होने के कारण ठीक से चढ़ नहीं पा रहे तभी डीडीयू की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कालिका मेल पैसेंजर ट्रेन के अनसाइड पर आ गई। यात्री कुछ सोंच पाते कि कालिका मेल की चपेट में आ गये जिसमें आधा दर्जन यात्रियों की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गये।दुर्घटना की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। आनन-फानन में प्रशासन मौके पर पहूंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और कम घयलों को स्थानीय अस्पताल में तथा अधिक घयलों को ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
इस घटना को सुनने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार की आवाज से घटनास्थल गमगीन हो उठा।जन चर्चा में कुछ ने यात्रियों की लापरवाही बताया कि फुटस्टेयर होने के बाद भी लोग उसका इस्तेमाल नहीं करते तो कुछ ने बताया कि इतना बड़ा स्नान का पर्व होने के बाद भी सुरक्षा का समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button