
तारा त्रिपाठी (मीरजापुर)भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती के अवसर पर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा हर तरफ धूम रही।कार्यशालाओं में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर उनको फूल माला चढ़ा कर विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया। भजन-कीर्तन गाये गये। प्रसाद चढ़ाये गये। हर क्षेत्र के करीगरों ने कारोबार को बंद रख अपने औजार की पूजा किये। बढ़ई, राजगीर, बिजली के कारीगर, वेल्डिंग करने वालों ने आज भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। विश्वकर्मा बन्धु अपने आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा-पाठ की तैयारी सुबह से ही करते देखे गये और दोपहर बाद उनकी पूजा कर आशीर्वाद मांगा। पूरे बाजार में कोलाहल बना रहा। क्रेशर और कट्टिंग प्लान्टों पर भी निर्माण व सृजन के प्रतीक देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा बड़े मनोयोग से किया गया। प्रसाद में फल और लड्डू का भोग लगाया गया। दुर्गा जी पहाड़ पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर भी श्रद्धालु जुटे। पूजा-पाठ किये। भजन-कीर्तन के बाद चढ़ाये गये प्रसाद का वितरण किया गया। कहीं कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के भी आयोजन हुए। विoखoजमालपुर के अहरौरा खास डीह पर स्थित अतुल होण्डा एजेन्सी पर भी भगवान विश्वकर्मा पूजे गये।पूरा क्षेत्र आज भक्तिभाव में डूबा रहा।




