आजमगढ़:भारत रक्षा दल आजमगढ़ द्वारा जल सेवा अभियान

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। प्रचण्ड गर्मी ,तपती धूप में राहगीरों को राहत देने हेतु जल सेवा अभियान के तहत आज भारत रक्षा दल द्वारा नगर क्षेत्र के बवाली मोड़ पर लोगों को गुड़ और पानी की सेवा दी गई। इस जल सेवा अभियान का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी हमारे दल द्वारा अपने संकल्प” एक घंटा राष्ट्र को,एक मुट्ठी समाज को” देने के तहत हमारी विभिन्न इकाइयों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में जल सेवा कार्य किया जा रहा है,जिसमे साथियों द्वारा लोगों के लिए गुड़ दाना के साथ ठंढ़ा पानी या शर्बत की व्यवस्था की जाती है ,यह कार्य कहीं न कहीं पूरे जून माह भर चलेगा ,आज के सेवा कार्य में प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार चौहान धर्मवीर शर्मा,धर्मराज , रामाकांत यादव,राजा चौहान, आर पी श्रीवस्तव,गौरीशंकर ,महेंद्र चौहान,शिवम श्रीवास्तव,सचिन जायसवाल ,दुर्गेश श्रीवास्तव,रामाशीष एडवोकेट शामिल रहे,




