Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

राधास्वामी संगठन के पदाधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

गाजीपुर (मुहम्मदाबाद)। बाढ़ की समस्या से ग्रसित और पलायित पीड़ितों का हाल-चाल राधा स्वामी संगठन के पदाधिकारियों ने जाना। इस दौरान उन्होंने यथासंभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा के निर्देशानुसार पदाधिकारियों ने बुधवार को भांवर कोल विकास खंड के शेरपुर ग्राम पंचायत के सेमरा और शेरपुर कलां के बाढ़ प्रभावित लोगों का जायजा लिया। पदाधिकारियों की टीम में प्रदेश प्रभारी एस.के. जैसल, जोनल प्रभारी अजय कुमार राय, ब्लाक प्रभारी राजेश सिंह यादव (लवकुश), एवं कुण्डेश्वर ग्राम प्रभारी विकास कुमार राय रहे। टीम ने अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के बाढ़ राहत शिविर का हाल जाना। हालांकि सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के रहने व खाने की व्यवस्था की गई है। किन्तु आगामी बाढ़ की भयावहता को देखते हुए प्रभारी एस के जैसल ने संगठन द्वारा जल्दी ही राहत सामग्री वितरित करवाने की बात कही। इससे बाढ़ पीड़ितों ने थोड़ा राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button