महाशिवरात्रि पर नशामुक्ति रैली निकाल सांध्वी ने किया जन जागरण
नशा से व्यक्ति मन वाणी और शरीर से नियंत्रण खोता

गाजीपुर। मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस योग आश्रम के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के महापर्व पर 15 फरवरी को नशा मुक्ति जन जागरण यात्रा एवं आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मानव धर्म के प्रणेता श्रीसतगुरु देव श्रीसतपाल महाराज के परम शिष्या महात्मा श्री दयावती बाई अपने सत्संग प्रवचन में बताया कि नशा से व्यक्ति अपने मन बाणी वह शरीर का नियंत्रण खो बैठता है और अपना जीवन परिवार और समाज का भी भविष्य अंधकारमय हो जाता है। व्यक्ति के समुचित विकास के लिए नशा से मुक्ति जरूरी है नशा मुक्ति जन जागरण यात्रा को आश्रम प्रभारी महात्मा श्री दयावती बाई ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ की। यात्रा श्री हंस योग आश्रम गाजीपुर से कचहरी, पीरनगर, जिला अधिकारी आवास, विकास भवन चौराहा, सिंचाई विभाग चौराहा से होते हुए आश्रम पर समाप्त हुआ। तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वांचल समिति के सहसचिव किशोर यादव, जिला प्रधान उमेश सिंह, सचिव विपिन बिहारी, आश्रम लेखाकार शंभू नाथ राम, अवध कन्हैया गजाधर कुसुम तिवारी, कुसुम यादव, शकुंतला, गीता आदि सभी प्रेमी आदि उपस्थित रहे।




