Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर:शेरपुर का ऐतिहासिक विद्यालय हुआ खंडहर,पुनर्निर्माण की ग्रामीणों की मांग

संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय

गाजीपुर।भँवरकोल ब्लॉक अंतर्गत शेरपुर कलां में स्थित ऐतिहासिक प्राथमिक विद्यालय हैं। 1930 में प्रसिद्ध बैरिस्टर शिवकुमार राय ने स्थापित किया था। इसका ऐतिहासिक महत्व है। विद्यालय की जर्जर स्थिति के कारण पिछले तीन सत्र से कक्षाएं हरिजन बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में संचालित की जा रही हैं।विद्यालय का भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। नए भवन के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है। जबकि ढाई साल पहले मलबे की नीलामी की गई थी। यह विद्यालय वार्ड नंबर 4, 5 और 6 के करीब 5000 मतदाताओं का मतदान केंद्र भी है। पिछले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को दूर स्थित हरिजन बस्ती पाठशाला जाना पड़ा। जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह विद्यालय ऐतिहासिक महत्व रखता है। 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन की रूपरेखा इसी विद्यालय में तैयार की गई थी।यहां से कई स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, राजनेता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और सैनिक निकले हैं। ग्रामीण विभाग से विद्यालय के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button