Slide 1
Slide 1
एजुकेशनभदोही

भदोही: नए बीएसए शिवम पांडेय ने पदभार किया ग्रहण

बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र उन्नयन के प्रति जताई अपनी प्रतिबद्धता

भदोही।नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने शनिवार देर शाम कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पहुँचकर प्रभारी बीएसए विकास चौधरी से औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल से भेंट कर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र उन्नयन, गुणवत्ता आधारित शिक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। पदभार ग्रहण के बाद नवागत बीएसए ने कार्यालय में उपस्थित समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों तथा अन्य कार्मिकों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। उन्होंने विभागीय संरचना, प्रमुख योजनाओं, प्रगति रिपोर्टों, शिक्षण-सुधार कार्यों एवं समग्र आकांक्षाओं के संबंध में अद्यतन जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं, नामांकन, शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। नवागत बीएसए शिवम पांडेय एक कुशल, युवा और ऊर्जावान प्रशासनिक अधिकारी हैं, जो पूर्व में भी शिक्षा एवं विकास से संबंधित कार्यों में अपनी दक्षता का परिचय दे चुके हैं। उनके आगमन से जनपद में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, पारदर्शिता और परिणाम आधारित कार्यप्रणाली को नई गति मिलने की अपेक्षा है।
सिराजुद्दीन की रिपोर्ट…..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button