Slide 1
Slide 1
क्राइमगाजीपुर

गाजीपुर: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य मुठभेड़ में घायल, बलेरो बरामद

त्रिलोकी नाथ राय की रिपोर्ट…..

गाजीपुर।पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक बोलेरो गाड़ी, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।
मुहम्मदाबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम ने गुरुवार की रात सलेमपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया।वाहन सवार पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे,। जिसपर जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। बताया गया कि घायल बदमाश की पहचान आरजू कुरैशी के रूप में हुई है। जो बिहार के कैमूर जिले का रहने वाला है। उसका एक साथी मु. नसीम शाह भी गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से एक बोलेरो गाड़ी, अवैध तमंचा, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button