
असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया । भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के ग्रामीण चट्टी चौराहों पर साप्ताहिक लगने वाले बाजारों में इन दिनों मोबाइल चोरी की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है आए दिन जहां बाजार लग रहे है वहां निश्चित रूप से कोई न कोई इनका शिकार हो रहे है इसी क्रम में 9 अप्रैल को स्थानीय बाजार टीकमपार में एक शिक्षक एवं पत्रकार की मोबाइल भी सब्जी खरीदते समय एक दस वर्ष के लड़के द्वारा चोरी की गई लेकिन तुरंत इसका आभास उनको हो गया जब इधर उधर देखे तो कुछ ही दूरी पर उक्त चोर लड़का भागते हुए दिखाई दिया जब उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया गया तो कुछ दूरी पर मोबाइल फेक कर खेत की तरफ भागने लगा पीड़ित और स्थानीय लोगों द्वारा उसे कुछ दूरी पर दौड़ा कर पकड़ लिया गया।जब उससे चोरी का कारण और घर का पता पूछा गया तो स्पष्ट सही जानकारी नहीं दे रहा था। इसके बाद भाटपार रानी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई।कुछ समय में थाने के दीवान और सिपाही मौके पर पहुंच गए। और बाल अपचारी को उन लोगों को सौंप दिया गया।सूत्रों के अनुसार ऐसी घटनाओं को इनके साथ इनके परिवार के लोग भी कुछ दूरी पर रहते है और ऐसी घटनाओं को अंजाम कम उम्र के बालकों से करवाते है यह गिरोह यूपी, बिहार बॉर्डर पर स्थित बाजारों में ज्यादा सक्रिय है क्योंकि मोबाइल चोरी की घटनाएं इन छोटे चट्टी चौराहा के बाजारों में ज्यादा घटित हो रही है यह मोबाइल चुराने वाले छोटे बच्चे घटना कर तुरंत बिहार राज्य क्षेत्र में प्रवेश कर जाते है। स्थानीय प्रशासन के मुस्तैदी के बावजूद ऐसी घटनाएं दिन प्रतिदिन हों जा रही है। जो चिंता का विषय है। इसलिए जो भी व्यक्ति इन छोटे चौराहे बाजारों में खरीदारी करने जा रहे हैं तो सावधान हो जाए क्योंकि यह मासूम दिखने वाले बच्चे कब आपका मोबाइल गायब कर देंगे आपको पता नहीं चलेगा और जब पता चलेगा तब तक वह बिहार में प्रवेश कर जाएंगे और उनके साथ कोई बड़ा आदमी भी साथ साथ रहता है जो मौका देखकर उसको साथ लेकर आसानी से फरार हो जाता है।




