लखनऊ : जन शिकायतों में लापरवाही पर डीजीपी हुए सख्त, 9 जिलों के 10 एसएचओ सस्पेंड


हिंदुस्तान संदेश / न्यूज़ डेस्क
लखनऊ । जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को लेकर DGP ने सख्त रुख अपनाया है। ऑनलाइन समीक्षा बैठक के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जिलों के 10 थाना प्रभारियों (SHO) को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई में प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना प्रभारी भी शामिल हैं, जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है । DGP की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है । जन शिकायतों के निस्तारण मे लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की गई है। इस कदम के जरिए पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि आम जनता की शिकायतों की अनदेखी और कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई स्थानीय पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गई है। ऑनलाइन समीक्षा बैठक में सामने आई लापरवाही के बाद DGP ने सख्त कदम उठाया है। कार्रवाई का उद्देश्य शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही सुनिश्चित करना और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।शिकायतों की अनदेखी पर अब सख्ती ,DGP की इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब थाना स्तर पर जन शिकायतों के निस्तारण और पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर निगरानी को लेकर भी सख्ती की उम्मीद है।




