मिर्जापुर : 55 लाख के अवैध गांजा के साथ अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार
तस्करी में प्रयुक्त कार व पिकअप बरामद

तारा त्रिपाठी ब्यूरो चीफ/मिर्जापुर । मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिन रविवार को थानाध्यक्ष अहरौरा अजय कुमार मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हिनौता स्थित सुरभी शोध संस्था के पास से एक शातिर गांजा तस्कर विनोद कुमार पुत्र गंगा प्रसाद पाण्डेय निवासी विमौर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे के कार वाहन संख्या UP32KT8117 में 1 बोरे में रखा 25 किलोग्राम गांजा व पिकअप वाहन संख्या CH 01 TB 6982 में 3 बोरो में रखे 90 किलोग्राम गांजा (कुल 4 बोरो में 115 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया तथा पिकअप का चालक मौके से भागने में सफल रहा। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। गांजा परिवहन में प्रयुक्त उक्त दोनों वाहनों को 207 एमवीएक्ट में सीज किया गया। पुलिस के विवरण पूछताछ में तस्करों ने बताया गया कि पिकअप और चार पहिया कार में अवैध गांजा छिपाकर उड़ीसा से लेकर गोण्डा जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया। मैं कार में आगे-आगे निगरानी करते हुए चल रहा था तथा मेरा एक अन्य साथी पीछे से पिकअप वाहन को ले कर आ था। मौके पर भौतिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर मेरा एक साथी भागने में सफल रहा




