Slide 1
Slide 1
क्राइम

आजमगढ़ : टेढ़िया मस्जिद के पास कार टकराने पर दो भाइयों पर हमला

15 के खिलाफ FIR दर्ज

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के टेढ़िया मस्जिद के पास गाड़ी टकराने की मामूली सी बात पर दबंगों ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। मुकेरीगंज निवासी अनमोल कारूष और उनके भाई अनुराग पर असामाजिक तत्वों ने लाठी, कुल्हाड़ी और हॉकी से हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 27 सितंबर की शाम की है, आरोप है कि जब अनमोल अपनी गाड़ी से नानी के घर जा रहे थे। तभी UP50B7942 गाड़ी के चालक असद उर्फ छोटक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर असद ने फोन करके गुलामी का पुरा से दर्जनों साथियों को बुला लिया। आरोपी सोयब ने हॉकी से अनमोल के सिर पर वार कर उसे फोड़ दिया, वहीं बचाने आए उनके भाई अनुराग को भी कुल्हाड़ी और लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। राहगीरों के बीच-बचाव से दोनों की जान बच सकी। भागते समय हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर और घटना के वीडियो साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने असद, सोयब, अमजद, जावेद, समशेर, तौसीन, नकुल, सांजल, अफगान, मन्नू, मुन्नू, महताब, नादीक, अनस और शेरु कुल 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ये सभी गुलामी की पूरा क्षेत्र के बताए जा रहे है, फिलहाल सीओ सिटी शुभम तोंदी पूरे मामले की जांच में जुट गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button