Slide 1
Slide 1
क्राइमगाजीपुर

गाजीपुर : व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या

डॉ एके राय
गाजीपुर। साल का अंतिम दिन महेंद्र यादव के परिवार पर कहर बनकर टूटा। सादात थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर ग्राम पंचायत के महेन्द्र यादव (48 वर्ष) की हत्या हमलावरों ने बुधवार की देर शाम धारदार हथियार से हत्या कर दी।हत्या की सूचना मिलने ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।बताते चलें कि बूढ़नपुर निवासी देवसरन यादव के चार पुत्रों में महेन्द्र यादव दूसरे नम्बर पर था। उनका पम्पिंगसेट घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नहर के समीप स्थित है। पम्पिंगसेट से वह साइकिल से शाम को घर से खाना लेने जा रहे थे। इसी दरम्यान रास्ते में हमलावरों ने उनके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। रात आठ बजे तक जब वह रोज की भांति खाना लेने घर नहीं पहुंचे, तो उनके छोटे भाई जयप्रकाश मोटरसाइकिल से हेलमेट लगाकर खाना पहुंचाने के लिए ट्यूबवेल पहुंचे। वहां मौजूद परिजनों ने बताया कि वह तो खाना लाने के लिए काफी समय पहले ही घर गए हैं। जयप्रकाश द्वारा भाई के घर न पहुंचने की सूचना पर महेंद्र की खोजबीन की जाने लगी तो रास्ते में साइकिल समेत उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। महेंद्र का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। स्थिति की सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण जन मौके पर पहुंच गए। हत्या की जानकारी पर मृतक की पत्नी मंजू देवी, पुत्री सुगंधा, खुशी, पुत्र शुभम और मां  जुगरी देवी के करुणक्रंदन से लोगों की आंखें नम हो गईं। हत्या की सूचना पाकर सादात व बहरियाबाद थाने की पुलिस और क्षेत्राधिकारी सैदपुर  रामकृष्ण तिवारी सदल बल मौके पर पहुंच गए। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेन्द्र राम मिश्रा ने बताया कि ने मृतक के छोटे भाई जयप्रकाश यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौका मुआयना व साक्ष्य संकलन कर पुलिस कार्रवाई में जूट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button