Slide 1
Slide 1
क्राइमबलिया

एटीएम से फ्राड करने वाले चार गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को लगी गोली

बलिया। पुलिस व बदमाशों के बीच बुधवार की रात करीब दो बजे हृदयाचक तिराहे से पीपा पुल जाने वाले मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे जख्मी हो गया। पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जख्मी आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वही पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे कि करवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हल्दी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हृदयाचक से पीपापुल जाने वाले मार्ग पर एक कार से जाते हुए चार संदिग्ध लोगों को रोककर चेकिंग करना चाहा। इसी बीच कार में सवार चार संदिग्ध पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किये। साथ ही एक ने पुलिस पर अवैध असलहे से फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में हल्दी पुलिस ने थानाध्यक्ष विश्वदीप के नेतृत्व में कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में घायल ने अपना नाम व पता बच्चा लाल पुत्र स्व रामचन्द्र महतो निवासी हरदिया थाना रघुनाथपुर जिला मोतीहारी (पूर्वी चम्पारण) बिहार बताया। इलाज के लिए पुलिस ने जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है।

वही अन्य आरोपियों ने अपना नाम व पता साहेब कुमार पुत्र नारद महतो निवासी मढिया बरियारपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार, मदन महतो पुत्र वासुदेव महतो निवासी पंडीतपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतीहारी (पूर्वी चम्पारण) बिहार, लालबाबू महतो पुत्र श्रवण महतो निवासी पंडितपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) बिहार बताया। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा, चार कारतूस, 63 एटीएम कार्ड, एक कार के साथ ही 7688 रुपए नगद बरामद किया। चारों ने पुछताछ में बताया कि हम लोगों का एक गैंग है जो बलिया व अन्य स्थानों पर सीधे-साधे लोगों से एटीएम कार्ड फ्राड करके उनका पैसा निकाल लेते है या ट्रांसफर कर लेते है। हम चारो फ्राड किये गये पैसे को अपने में बांट लेते है। चारो द्वारा बताया गया कि हम सब बलिया में कई बार आकर घटना को अंजाम दिए हैं। इसी तरह यूपी के अन्य जनपदों और दिल्ली में भी काम करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बलिया, दिल्ली सहित अन्य जगहों पर विभिन्न मुकदमें दर्ज है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि एटीएम बदलकर फ्रॉड करने वाले चार आरोपियों की पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर फायर झोक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायर किया। इसमें बच्चा लाल के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जो खतरे से बाहर है। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कि गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button