Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:शहर से 4 माह पूर्व खोया हुआ नाबालिग बालक वाराणसी से सुरक्षित बरामद,

घाट पर लोगों के माथे पर चंदन लगा रहा था

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। प्रार्थिनी पूजा राय पत्नी कमलेश राय निवासी ध्यान ब्रह्मौली, पोस्ट हरैया, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ (हाल पता – वैष्णव कॉलोनी, आराजीबाग, थाना कोतवाली, आजमगढ़) द्वारा सूचना दी गई थी कि उनका पुत्र उज्जवल राय पुत्र कमलेश राय, उम्र लगभग 13 वर्ष दिनांक 16 जुलाई 2025 को शाम लगभग 03 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता न चलने पर प्रार्थिनी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 324/25 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपर्युक्त से सम्बन्धित अपह्रत/गुमशुदा बालक की तलाश हेतु नमोघाट, जनपद वाराणसी पहुँचे। वहाँ तलाश के दौरान एक लड़का लोगों को चन्दन लगा रहा था, गुमशुदा लड़का उज्जवल राय है। अपह्रत/गुमशुदा बालक उज्जवल राय को नमोघाट, जनपद वाराणसी से सुरक्षित बरामद किया गया। बरामद बालक को परिजनों के सुपुर्द करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button