Slide 1
Slide 1
क्राइममऊ

मऊ: एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को पांच हजार रिश्वत लेते पकड़ा

मऊ। घोसी तहसील में एक राजस्व निरीक्षक को भ्रष्टाचार के आरोप में रमेन्द्र पांडेय को एंटी करप्शन टीम ने 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। घटना रामपुर धनौली क्षेत्र की धनौली निवासी उदयभान राय ने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया था। राजस्व निरीक्षक ने इस काम के लिए 5000 रुपये की मांग की।पीड़ित ने इस मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन आजमगढ़ इकाई से की। निरीक्षक आनंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। राजस्व निरीक्षक को पैसे लेते ही टीम ने पकड़ लिया। आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

रिश्वत नहीं देने पर दिव्यांग व्यक्ति की लेखपालों ने की पिटाई – तहसील के दबंग लेखपालों ने एक दिव्यांग व्यक्ति के रिश्वत नहीं दिए जाने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह गिरफ्तारी पहले से ही तहसील के अंदर चल रही अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की पुष्टि करती है। पीड़ित परिवार लगातार इंसाफ के लिए भटक रहा है।

रिपोर्ट- सतीश कुमार पांडेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button