Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर:नगर की जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए समाजवादी पार्टी के युवानेता ने व्यापारियों से मांगे चंदे

प्रमोद सिन्हा

गाजीपुर। विगत दिनों नगर की जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए व्यापारियों से मांगे गये चंदे की धनराशि को समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर विकास मंत्रालय को भेजने हेतु  ईओ नगरपालिका को सौंपा। नगर की जर्जर एवं खस्ताहाल सड़कों की तत्काल मरम्मत करने हेतु ज्ञापन भी सौंपा। चंदे में मिली धनराशि को ईओ नगरपालिका ने वापस कर दिया उन्होंने इस चंदे को लेने से मना कर दिया । युवा नेता अभिनव सिंह ने कहा कि जब तक शहर  की समस्या ये दूर नहीं होंगी तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे और नगरपालिका के खिलाफ पोल खोल अभियान जारी रहेगा। अगर नगरपालिका नगर की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हुई तो हम नगरपालिका का घेराव करेंगे।महिला सभा की नगर अध्यक्ष अल्का अग्रवाल ने बताया की नगरपालिका पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा है ईओ से लगाई चेयरमैन सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैदूसरी और कंचन रावत ने बताया की नगरपालिका के पास पर्याप्त बजट है जिसे खर्च करने से अधिकारी और चेयरमैन कतरा रहे हैं ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button