Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर: फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर,प्रशासन अलर्ट

त्रिलोकी नाथ राय

गाजीपुर। गंगा नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। जिससे तटवर्ती लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बीते एक हफ्ते से लगातार घटने के बाद सोमवार को जलस्तर में प्रति घंटे 1 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि यमुना नदी के जरिए मध्य प्रदेश की तरफ से आ रहे पानी के कारण गंगा के जलस्तर में यह इजाफा शुरू हुआ है।
गंगा नदी के जलस्तर की वर्तमान स्थिति
– वर्तमान जलस्तर: 60.430 मीटर
– सामान्य जलस्तर: 59.906 मीटर
– चेतावनी बिंदु: 62.100 मीटर
– खतरे का स्तर: 63.105 मीटर
– उच्च बाढ़ स्तर: 65.220 मीटर
जिला प्रशासन की तैयारी

जिला प्रशासन संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट पर है।तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें तैयार रखी गई हैं।
तटवर्ती लोगों की चिंता
पिछले एक हफ्ते तक जलस्तर घटाव पर था, लेकिन अब फिर से जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।कई गाँवों की सड़कें फिर से डूबी बाढ़ के पानी मे आवागमन बाधित। तटवर्ती क्षेत्र के सैकड़ों बीघे फसल और खेत जलमग्न हो गए थे। लोग फिर से जलस्तर में वृद्धि देखकर भयभीत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button