Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल में सम्मानित हुए मेधावी विद्यार्थी 

डॉ एके राय / गाज़ीपुर। प्राथमिक शिक्षा में जन भागीदारी बढ़ाने, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय भरतपुर में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल और स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। न्याय पंचायत हुरमुजपुर के नोडल शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु सरकार 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराने का आग्रह किया। कहा कि बच्चों का स्कूल में ठहराव सुनिश्चित करने के लिए उन्हें निःशुल्क किताबें, कार्यपुस्तिकाएं और पीएम पोषण योजना के तहत मध्याह्न भोजन भी दिया जाता है। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों में सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। खंड शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में यूटा जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, संजय कश्यप, रमाशंकर सिंह, मनोज सिंह, सुरजीत सिंह, विंध्याचल मौर्या, मुन्नीलाल राम, दिनेश सिंह, संतोष सिंह और सीतराम पाल सहित अनेकों गणमान्यजन उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन संयोजक सतीश कुमार सिंह ने किया।

…………………………………………

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button