Slide 1
Slide 1
गाजीपुरधर्म

गाजीपुर : हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य झाँकी का प्रदर्शन

चंद्रमोहन तिवारी / गाजीपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में श्री हनुमान जी ध्वजा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर नियाजी से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग लालदरवाजा, प्रकाश टाकीज, स्टीमर घाट, चीतनाथ होते हुए किला कोहना स्थित अति प्राचीन महावीर जी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों के हाथों में श्री हनुमान जी के ध्वज थे और वे “जय श्री राम, जय जय श्री राम” तथा “जय हनुमान” के साथ “बाला जी की क्या पहचान, लाल दुपट्टा लाल निशान” जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के राजेश केडिया, संजय केजरीवाल, कन्हैया केडिया, जैकी केडिया, अतुल टिबडेवाल, मिथिलेश राय, सुरेंद्र सिंह, मनीष तुलस्यान, अनुज अग्रवाल, विपुल टिबडेवाल, शुभम टिबडेवाल, महेश मानसिंहका, पिंटू जीवराजिका, गिरधर चौरसिया, लक्ष्मीपति झांझरिया, सत्यप्रकाश सहित अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button