Slide 1
Slide 1
गाजीपुरधर्म

गाजीपुर : राष्ट्र सेविका समिति ने रामलाल की तीसरा प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया

गाजीपुर। जमानिया नगर में स्थित बजरंग कालोनी में राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में हनुमान मंदिर में रामलला के तीसरा प्राण प्रतिष्ठा उत्सव गुरूवार को सांय मनाया गया। जिसमें जिला कार्यवाहिका नीलम चौबे और जिला सह सम्पर्क प्रमुख सोनम शर्मा के अध्यक्षता मे मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ हनुमान चालीसा से किया गया, जिसमे सभी सेविका एक स्वर व धून मे हनुमान चालीसा का पाठ किया। तत्पश्चात सुंदर कांड का पाठ हुआ। राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्य -वाहिका नीलम चौबे ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर जोर दिया और बोली की जीवन निर्वहन या संघर्स या कठिनाईयो का सामना व आपत्ति काल मे कितना धैर्य रखने की जरूरत होती है अगर इसकीकला सिखनी हो तो भगवान श्रीराम जी का चरित्र जरूर पढे। आज के परिवेश में हर घर मे रामचरित मानस  का होना जरूरी। जिससे आने वाली पीढ़ी भी अपने जीवन मे भगवान श्रीराम जी के चरित्र को उतार सके। इसके बाद भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आरती कर के कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समिति की अन्नपुरणा, कंचन, मधु, सरोज, सीमा, रीना, रिया, बबली, पूनम, नीतू, मीरा, निर्मला, ज्योति आदि सेविका बहने उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button