गाजीपुर : फतेहपुर लेखपाल की आत्महत्या की घटना को लेकर लेखपाल संघ ने दी एसडीएम को ज्ञापन, 28 नवंबर को देंगे धरना

गाज़ीपुर (हिंदुस्तान संदेश)।फतेहपुर की तहसील -बिंदकी में तैनात 2024 बैच के लेखपाल साथी सुधीर कुमार के साथ दूखद घटना के सम्बन्ध में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा एवं परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग के समर्थन में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मुहम्मदाबाद लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद डॉक्टर हर्षिता तिवारी को ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या करने वाले लेखपाल स्व० सुधीर कुमार के सम्बन्ध में मीडिया के माध्यम से यह भी ज्ञात हुआ है कि स्व०सुधीर कुमार अपनी शादी 26.11.2025 हेतु अवकाश की मांग कर रहे थे।सुधीर कुमार को अवकाश न देकर उपजिलाधिकारी बिंदकी द्वारा उनके निलम्बन की कार्यवाही की गयी है। जो सरासर गलत है।उपजिलाधिकारी द्वारा उक्त कृत्य ना सिर्फ मानवीयता के विरूद्ध है अपितु सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के भी सर्वथा विरूद्ध है। अवकाश किसी भी सरकारी कर्मचारी का वैधानिक अधिकार है। उक्त दुखद घटना में सम्बन्धित आर०ओ० / एस०डी०एम० महोदय एवं राजस्व निरीक्षक की संलिप्तता है। सुधीर कुमार को निलम्बित करने के उपरान्त सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक द्वारा उनके घर जाकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर) कार्य करने का दबाव बनाया गया। चूंकि कार्य के अत्यधिक दबाव एवं अपने निलंबन को लेखपाल सुधीर कर झेल न सके और आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।अधिकारियों द्वारा सुधीर कुमार राय का अत्यधिक उत्पीड़न हुआ ।जिसके कारण सुधीर कुमार ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।उक्त पूरी घटना बहुत ही मार्मिक एवं हृदयविदारक है। इस दुखद एवं कष्टदायी समय में उ०प्र० लेखपाल संघ, जनपद – गाजीपुर की उपशाखा-मुहम्मदाबाद लेखपाल संघ शाखा-फतेहपुर, के साथ-साथ खड़ा है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रदेश कार्यकारिणी के अवाहन पर 28 नवम्बर को प्रदेश की समस्त तहसीलो में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक धरना देगे। इस अवसर पर मुहम्मदाबाद लेखपाल संघ के अध्यक्ष संतोष राय, उपाध्यक्ष रविकांत सिंह, लेखपाल अफसर अली, अखिलेश कुमार, राकेश वर्मा, प्राची द्विवेदी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




