Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : पीआरडी के 77वां स्थापना दिवस पर सम्मानित किए गए जवान

गाजीपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में 77वां पीआरडी  स्थापना दिवस समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड किया गया। जनपद के 22 महिला पी आर डी सहित कुल 88 पी आर डी जवानों ने समारोह में भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गाजीपुर सरिता अग्रवाल एवं परियोजना निदेशक  दीनदयाल वर्मा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड के बाद रस्साकसी की प्रतियोगिता में अनिल कुमार भारती की टीम विजेता एवं रामदयाल राम की टीम उप विजेता रही। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अनुशासन हेतु पीआरडी जवान अनिल कुमार भारती, रामदयाल राम, अक्षय कुमार, बर्फ भारती एवं रेनू विश्वकर्मा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।  मुख्य अतिथि ने पीआरडी जवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के आयोजक जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा दोनों अतिथियों का बुके एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस परेड में पूर्व व्यायाम प्रशिक्षक चंद्रभान सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, अमरनाथ कुशवाहा, पुलिस विभाग के परेड प्रशिक्षक, राम अवध, सोनू, राजेश एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में आभार ज्ञापन जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button