
राजेश”महाजन
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने नरही थाना क्षेत्र के टुटवारी गांव में हुए नाबालिक बालिका निशा के बलात्कार व निर्मम हत्या के विरोध में जिलाधिकारी को सौपा पत्रक और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का मांग किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। ज्ञापन से पूर्व कलेक्ट्रेट में धरना दिए। इसी दौरान प्रशासन से नोक-झोंक भी हुई। जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने इसका घोर विरोध किया। ज्ञापन देने में जिला-अध्यक्ष उमाशंकर पाठक,जैनेंद्र पाण्डेय(मिंटू),महिला नेत्री उषा सिंह,सागर सिंह”राहुल” अनुसूचित प्रकोष्ठ के राजेंद्र प्रसाद, मो०जाकिर हुसैन एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।




