लखनऊ : कमलेश कुमार सिंह व अमरेन्दु जी ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

अशोक कुमार मिश्र/लखनऊ । कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम की प्रेरणा से कमलेश कुमार सिंह संयुक्त सचिव (सेवानिवृत्त) लखनऊ/कानपुर विकास प्राधिकरण, जनपद लखनऊ एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण के सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर अमरेन्दु जी ने आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा जी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी। इस मौके पर के0के0 सिंह ने कहा कि वह पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी की सेवा करेंगे और उनके मन में कांग्रेस पार्टी के प्रति छात्र जीवन से ही लगाव रहा है। कांग्रेस पार्टी ही समावेशी विचारधारा की पार्टी है और समाज और देश के हित के लिए कार्य करती है और कांग्रेस पार्टी में ही देश का हित सुरक्षित है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता सुनील राय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।




